देश के इन राज्यों से जुड़ी कोरोना की रिपोर्ट परेशान करने वाली, देखें सभी राज्यों के आंकड़ों की सूची

देश के इन राज्यों से जुड़ी कोरोना की रिपोर्ट परेशान करने वाली, देखें सभी राज्यों के आंकड़ों की सूची

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 13,616,593 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 585,727 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना (Corona) से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 358692 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 653750 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 26273 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1038716 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानें भारत में कोरोना के कुल कितने मरीज हैं, कितनी मौतें हुईं

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 34884 नए केस आए सामने आए हैं और इस दौरान 671 लोगों की मौत हो गई। आईसीएमआर ने बताया है कि 17 जुलाई तक देश में 1 करोड़ 34 लाख 742 सैंपल की जांच हुई है। शुक्रवार को 3 लाख 61 हजार सैंपल की जांच की गई।

अगर कोरोना आंकड़ों को राज्यों के हिसाब से देखें तो आप भी परेशान हो सकते हैं। सबसे पहले बात करें नए केसों की तो महाराष्ट्र में 8308, तमिलनाडु में 4538, कर्नाटक में 3693, आंध्र प्रदेश में 2602 और पश्चिम बंगाल में 1894 और बिहार में 1825 केस सामने आए हैं। ये आंकड़े उन राज्यों के जहां बीते 24 घंटे में 1800 से ज्यादा केस सामने आए हैं। वहीं बात करें इस बीमारी से होने वाली मौतों की तो बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में 258, कर्नाटक में 115, तमिलनाडु में 79, आंध्र प्रदेश में 42, यूपी में 38, दिल्ली में 26 और पश्चिम बंगाल में 26 लोगों की मौत हो चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कोविड-19 के मौजूदा 3.42 लाख मरीजों में से 1.94 फीसदी लोग ही आईसीयू में हैं और 0.35 प्रतिशत लोग वेंटिलेटर पर हैं। 2.81 फीसदी लोगों को ऑक्सीजन दिया जा रहा है जबकि ठीक होने की दर 63.33 फीसदी तक पहुंच गई है। देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को ठीक होने की दर 63.25 प्रतिशत थी। मंत्रालय ने कहा कि दुनिया की दूसरी सर्वाधिक आबादी वाले देश भारत में प्रति दस लाख में 727.4 मामले हैं जो कुछ यूरोपीय देशों की तुलना में चार से आठ गुना कम हैं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

19814

20298

534

40646

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

52

142

0

194

अरुणाचल प्रदेश

431

175

3

609

असम

6490

14105

51

20646

बिहार

8767

14621

201

23589

चंडीगढ़ 

169

480

11

660

छत्तीसगढ़

1429

3512

23

4964

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

182

401

2

585

दिल्ली

17235

99301

3571

120107

गोवा

1337

1946

21

3304

गुजरात 

11351

32973

2106

46430

हरियाणा

5752

18718

327

24797

हिमाचल प्रदेश 

382

1024

11

1417

जम्मू एंड कश्मीर 

5968

6558

231

12757

झारखंड

2305

2570

46

4921

कर्नाटक

33211

20757

1147

55115

केरल

6033

4995

38

11066

लद्दाख

177

973

1

1151

मध्य प्रदेश 

5870

14514

697

21081

महाराष्ट्र 

120780

160357

11452

292589

मणिपुर

637

1163

0

1800

मेघालय

335

66

2

403

मिजोरम

122

160

0

282

नागालैंड

551

405

0

956

ओडिशा

4697

11330

83

16110

पुडुचेरी

793

1014

25

1832

पंजाब

2830

6373

239

9442

राजस्थान

6617

20626

546

27789

सिक्किम

176

90

0

266

तमिलनाडु

47785

110807

2315

160907

तेलांगना

13388

28705

403

42496

त्रिपुरा

679

1684

3

2366

उत्तराखंड

1030

3021

51

4102

उत्तर प्रदेश 

16445

27634

1084

45163

वेस्ट बंगाल

14709

22253

1049

38011

राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले

163

   

163

भारत में कुल मामले

358692

653751

26273

1038716


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसे भी पढ़ें-

कोरोना वैक्सीन को लेकर एम्स डायरेक्टर ने दी बड़ी जानकारी

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।